फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रिश्वत लेते श्रम विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, एईई की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- बॉयलर निरीक्षण की फाइल मंजूर कराने के लिए मांगे थे 60 हजार रुपये, 40 हजार में हुई थी बात पक्की
विज्ञापन

- एसीबी ने की कार्रवाई, दोनों के घरों को भी खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रम विभाग के फैक्ट्री एवं बॉयलर निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक गुरदास को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक उद्योग से जुड़े बॉयलर निरीक्षण के मामले की फाइल को आगे बढ़ाने व मंजूरी देने के बदले मांगी थी। इस मामले में एईई, फैक्ट्री व बॉयलर इंस्पेक्टर रविंदर क्रुंडू को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रविंदर क्रुंडू ने उसकी फाइल को क्लियर करने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 40 हजार रुपये में तय हुई। रकम उनके कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक गुरदास के माध्यम से दी जानी थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसीबी ने गुप्त जांच कराई जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेष टीम बनाई गई। टीम ने जाल बिछाकर गुरदास को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी के अफसरों ने बताया कि कार्रवाई के समय आरोपी एईई रविंदर क्रुंडू अपने कार्यालय में मौजूद नहीं था। दोनों आरोपियों के आवासों पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली जा रही है। मामले की जांच जारी है और एसीबी अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। इस मामले में एसीबी पुलिस स्टेशन जम्मू में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें