फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार ने चिनैनी का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने सोमवार को चिनैनी क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही चिनैनी में एप्रोच रोड व पंचायत चलयाड़ में लाइब्रेरी को जनसर्मित किया। वहीं, लोगाें की समस्याएं सुन कर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चिनैनी दौरे पर सलाहकार बसीर अहमद खान ने वार्ड एक में पीडीडी स्टेशन में बनाए जा रहे सौ केवीए के ट्रांसफार्मर के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचायत चलयाड़ में साढे़ छह लाख से बनी लाइब्रेरी को भी पंचायत को सौंपा। सुद्धमहोदव में टूरिज्म कैफटेरिया का निरिक्षण किया। इस दौरान वह कुछ प्रतिनिधिमंडलों से भी मिले और समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।
सलाहकार की सूचना नहीं मिलने से निराश दिखे लोग
सलाहकार बसीर अहमद खान के चिनैनी दौरे की चिनैनी के कई गणमान्य लोगों को जानकारी न होने पर रोष व्यक्त किया। व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश रिंकू ने कहा सलाहकार के चिनैनी दौरे की जानकारी गणमान्य लोगों को दी जानी चाहिए थी, ताकि शिव की धरती पर उनका स्वागत किया जाता और क्षेत्र की समस्याएं रखी जातीं। कुद का माल रोड दशकों से खस्ता हालत है और सैलानियों को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटारे के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई जाती, लेकिन जानकारी न होने पर निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें