फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त कराए गए पशुओं को छोड़ने पर लोगों का फूटा गुस्सा

Wed, 09 Dec 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए दुधारू पशुओं को मुक्त कर दिए जाने पर रौन दोमेल के लोगों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा और धार रोड को बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पशु तस्करों का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पशु तस्करों को गिरफ्तार करने के बजाए पशुओं को मुक्त किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि रौन दोमेल से दो दिन पहले पशुओं को घाटी तस्करी ले जा रही गाड़ी को पकड़ा था।

पशुओं को पुलिस के हवाले किया और तस्कर फरार हो गए। अब पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ने के बजाये दुधारू पशुओं को छोड़ दिया। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया, तब लोगों ने धार रोड को खोला।
विज्ञापन


दरअसल, जैसे ही पशुओं को छोड़ने करने की सूचना लोगों तक पहुंची कि मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे रौन दोमेल में काली माता गौ रक्षा समिति के अशोक पादा की अध्यक्षता में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जो दुधारु पशु कुछ दिन पहले तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए, उसे छोड़ दिया गया। पशु तस्करी को लेकर पुलिस ढुलमुल रवैया अपनाती है। उन्हें किसी भी तरह से छोड़ा नहीं जाना चाहिए।

पशु तस्करी का जाल पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। लोगों की भावनाएं उनके साथ जुड़ी है। पुलिस को बताना होगा कि पशुओं को किस आधार पर छोड़ा गया। अगर तस्करों के पास कोई आर्डर है तो उसे भी रद किया जाना चाहिए। आरोप है कि जो तस्कर थे, उनके संबंध सरकार में वरिष्ठ लोगों से हैं।

जानबूझकर इस मामले को दबाया गया है। लोगों के प्रदर्शन के कारण एडीसी उधमपुर मौके पर पहुंचे। इस पूरे  मामले में जांच और पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तब प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें