फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और ग्रामीण विकास मंत्री ने किया 21 पुलों का उद्घाटन

Sun, 11 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री व सांसद जितेंद्र सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक द्वारा शनिवार को जिले में 21 फुटब्रिजों का उद्घाटन किया गया। डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में सांसद व मंत्री द्वारा फोटो प्रदर्शनी के जरिए पुलों के बारे में जानकारी हासिल की गई। इस अवसर पर डीसी नीरज कुमार द्वारा जिले में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट राहत के तहत जिले में बनाए जा रहे पैदल पुलों में से 21 पुलों का उद्घाटन सांसद जितेंद्र सिंह व ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में पैदल पुलों से जुड़ी एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंत्रियों को प्रदर्शनी के जरिए जिले के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए पुलों के बारे में जानकारी दी गई। कश्मीर के बारे में पूछे गए सवालों पर सांसद ज्यादा नहीं बोले। सिंह का कहना था कि कश्मीर के हालातों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि घाटी में उपद्रव करने वालों के साथ नरम रवैया नहीं अपनाया जा सकता।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन पुलों के जरिए हर आम इंसान को एक दूसरे से जोड़ने की कवायद की गई है। नरेगा व मनरेगा में हो रही धांधलियों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि धांधलियों पर सरकार की कड़ी नजर है। जो कोई भी अपना काम इमानदारी से नहीं करता पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामनगर के खून ब्लाक में ग्राम सेवक द्वारा भष्ष्टाचार से तंग आकर इस्तीफा देने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वह विभाग के अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे। इस बारे में ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक का कहना है कि ग्राम सेवक ने शराब के नशे में आकर इस्तीफा दे गया। विभाग में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हो रही है। यदि ऐसा है तो उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें