फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मार्च माह से कोरोना महामारी के चलते सुस्त पड़ी मां वैष्णो देवी यात्रा में कोरोना कर्फ्यू हटते ही इजाफा होने लगा है। मई में जहां एक हजार से-डेढ़ हजार भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे, वहीं जून में रोजाना का आंकड़ा दो से तीन हजार के बीच पहुंच गया है। इससे धर्मनगरी में रौनक बढ़ने लगी है वहीं, कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौटने लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25 सौ के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे वहीं शनिवार को साम सात बजे तक करीब 35 सौ भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष बंद होने तक आंकड़ा पांच हजार पार करने की संभावना है। ट्रेनें कम चलने से कम संख्या में ही यात्री धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। अधिकतर भक्त निजी वाहनों से आ रहे हैं। अगर सोमवार से देश में कोरोना कर्फ्यू में और ढील दी जाती है तो यात्रा में इजाफा होने की संभावना है। उधर, शनिवार को हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा बहाल रही, जिनका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके साथ ही मां वैष्णो के जयकारों से यात्रा मार्ग सहित धर्मनगरी फिर से गूंजने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें