फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कोरोना योद्धाओं के आगे पहाड़ भी नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। स्वास्थ्य कोरोना योद्धाओं के हौसले और उत्साह के आगे पहाड़ भी नतमस्तक होने लगे हैं। टीमें दूरदराज इलाकों में कई-कई घंटे का पैदल सफर कर लोगों तक पहुंच कर टीकाकरण में जुटी हैं। स्वास्थ्य ब्लॉक चिनैनी में 45 से अधिक आयु के 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। दूरदराज लद्दाधार इलाके में उफनते नाले को जेसीबी की मदद से पार कर शिविर लगाया जा चुका है। इसके साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर 90 शिविर लगा कर लोगों को कोरोना की पहली डोज दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक चिनैनी स्वास्थ्य ब्लाक के अंतर्गत 55 पंचायतें आती हैं। इनमें सराड़ और सीरा पंचायत में 45 वर्ष से ऊपर के शतप्रतिशत लोग टीका लगावा चुके हैं। ज्यादातर पंचायतों में 80 से 90 प्रतिशत तक लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
चिनैनी स्वास्थ्य ब्लॉक में कई दूरदराज और पहाड़ी इलाके भी शामिल हैं, जहां यातायात की सुविधा नहीं है। वहां पर टीमें को दो से ढाई घंटे पैदल सफर कर टीकाकरण कर चुकी हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रयास जारी है कि जल्द वैक्सीनेशन का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर देवराज, बीएमओ, चिनैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें