फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में पहली व दूसरी माली बराबरी पर छूटीं

Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के सत्या गांव में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान दो घंटे तक बारिश ने दंगल में खलल डाला, जिससे पहली और दूसरी कुश्ती के मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

दंगल कमेटी सत्या की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन ग्रामीणों के जनसहयोग से करवाया गया।
रविवार तीन बजे छोटी कुश्तियों के हुए, लेकिन ठीक 4 बजे तेज बारिश होने पर दंगल में बाधा डाली और दंगल दो घंटे तक स्थगित करना पड़ा। शाम 6 बजे के बाद बारिश बंद हुई और अंतिम तीन बड़े मुकाबले शुरू करवाए गए।
दंगल कमेटी की ओर से एक लाख दस हजार का दंगल करवाया गया। 20 मिनट चला 21,000 का मुकाबला अजय पहलवान उधमपुर और बलवान पहलवान रियासी के बीच बराबरी पर छूटा।
दूसरे मुकाबले में पहलवान शकनूर दिल्ली और पहलवान गोरा पंजाब का मुकाबला बराबरी पर रहा। तीसरे मुकाबले में पहलवान साहिल तागण ने बबलू पहलवान दिल्ली को हराया। इस दाैरान दंगल कमेटी के प्रधान रमेश चंद्र,पूर्व सरपंच पवन कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें