संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। व्यापार मंडल ने मंडल कार्यालय परिसर में दुकानदारों के साथ सोमवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में दुकानदारों ने पिछले कुछ दिनों से बिजली के लग रहे अघोषित कटों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिजली के कटों के चलते बिजली से काम करने वाले दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधान से जल्द से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। दुकानदारों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रधान जितेंद्र वरमानी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। बैठक में 20 जून से होने वाली गर्मियों की छुट्टियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में विजय कुमार, रमेश गुप्ता, अजय सहगल, संजीव गुप्ता, रमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।