उधमपुर। शहर के वार्ड 20 के ब्रह्मकुमारी इलाके में पहाड़ के भूस्खलन होने पर स्थानीय निवासियों के घरों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। बुधवार को बारिश के बीच मलबा लोगों के घरों तक पहुंचने से लोगों की नींद उड़ गई है। सभी प्रशासन से राहत एवं मदद की गुहार लगा रही है।
वहीं, पार्षद जगदीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं हैं। लोगों ने पार्षद ने बताया कि पिछले वर्ष से पहाड़ से भूस्खलन हो रहा है। लेकिन इस बार बरसात की पहली ही बारिश में पहाड़ का बड़ा हिस्सा भूस्खलन का शिकार हो गया है। मलबा घरों तक पहुंचने से रात को लोगों की चिंता बढ़ गई है। अभी तो बरसात शुरूआत हुई है आने दिनों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
अभी से मलबा उनके घरों में पहुंच कर नुकसान करने लगा है। उनकी मांग है कि प्रशासन इसको लेकर कुछ मदद करे। अगर इसी तरह से भूस्खलन होता रहा तो उनके लिए परेशानी बन जाएगी। अगर मकान भूस्खलन की चपेट में आ जाता है बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पार्षद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।