भीषण सड़क हादसे के मामले में रविवार को डीसी बशीर अहमद डार ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें ग्रेफ के 52 आरसीसी, पुलिस, राजस्व और मेडिकल विभाग के उच्च अधिकारी शामिल रहे।
इन अधिकारियों को जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश दिए गए।
रविवार की सुबह पहले अधिकारियों का दल मृतक के परिवार वालों से जाकर मिला। संवेदनाएं प्रकट की।
घायलों का हालचाल भी जाना। उसके बाद डीसी ने अपने कांफ्रेंस हाल में बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को तुरंत डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए गए। रेवेन्यू विभाग को भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया।
वीकन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। वीकन के अधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि अगर मृतकों के परिवार से कोई काम करना चाहता है तो उसे तुरंत काम पर लगाया जाए। फिलहाल मृतकों के आश्रितों को रेडक्रास की तरफ से राहत राशि दी गई।