फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थाना दिवस पर लोगों को दी तीन नए कानूनों की जानकारी

विज्ञापन
थाना दिवस पर बना में मौजूद लोग। 
विज्ञापन
रियासी। पुलिस विभाग की ओर से जिले के डंडाकोट, डेरा बाबा, रनसू, धर्माडी, माहौर और पुलिस पोस्ट बना में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने नए तीन कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब शिकायतकर्ता व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन व चौकी में दर्ज करवा सकते हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने लोगाें से कहा कि इलाके में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि देखे जाने पर इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन में दें। नशा तस्कर व नशेड़ियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई।
टोट साड़ी में हुए थाना दिवस पर एसएसपी परमवीर सिंह स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ एसएचओ रंजीत सिंह राव व चौकी इंचार्ज हैप्पी हंस ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल ने डेरा बाबा में इंचार्ज जरनैल सिंह के साथ मौजूद रहे। थाना दिवस पर इखनी रनसू में डीएसपी अश्वनी शर्मा, धर्माडी में एसडीपीओ उपदेश कुमार व एसएचओ सुमित मगोत्रा, माहौर में एसएचओ राजेश शर्मा और बना में एसडीपीओ जफर मेहदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें