फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टेस्टिंग प्रकिया शुरू, चार में लगेंगी ट्रूनेट टीबी टेस्टिंग मशीन

Thu, 27 Feb 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग के जिले को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं। विभाग की ओर से टीबी से बचाव को लेकर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के आठ स्वास्थ्य सेंटरों पीएचसी बसंतगढ़, सीएचसी चिनैनी, एसडीएस रामनगर, पीएचसी मजालता, जीएमसी उधमपुर, जिला टीबी अस्पताल, पीएचसी टिकरी, पीएचसी घोरड़ी में टेस्टिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जबकि चार स्वास्थ्य सेंटरों में विभाग की ओर से टीबी जांच के लिए ट्रूनेट टीबी टेस्टिंग मशीनें लगाने का प्रयास किए जा रहे हैं।
बड़े पैमाने पर लोगों को टीबी बीमारी से बचाने के साथ ही लोगों की जांच कर टीबी का पता लगाया जा सके और समय पर उनका इलाज शुरू किया जा सके और जिला को टीबी मुक्त बनाया जा सके। मगर अगर हम 2023 से 2024 की बात करें तो जिला में टीबी के मरीजों की संख्या एक हजार के करीब है, जबकि 2023 में विभाग की ओर से 17 हजार लोगों के टीबी के टेस्ट किए गए थे, जिसमें एक हजार मामले सामने आए थे। संवाद
विज्ञापन

जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौजूदा समय में ज्यादातर मामले शराब व तंबाकू के सेवन से लोगों इसके शिकार है। टीबी टेस्टिंग बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल सलोच, इंचार्ज
टीबी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें