फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ के डूल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर डूल में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां से 25 जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

किश्तवाड़ के डूल इलाके में 17 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ रखा था। इस बीच एक ठिकाने पर एक बैग में रखी जिलेटिन की 25 छड़ें, तीन डेटोनेटर पिन, दो बैग और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। बैग में दो तरह की जिलेटिन छडे़ं मिली हैं। इनमें 200 ग्राम वाली 18 और 390 ग्राम वाली सात स्टिक, तीन डेटोनेटर पिन व तार शामिल हैं। दोनों बैग तारों से भरे हुए थे। बरामद की गई सामग्री को लेकर पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। सूत्रों के अनुसार आतंकी ठिकाने के तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी अनुसार जिस स्थान से विस्फोटक सामग्री बरामद की है, उससे कुछ ही दूरी पर डूल बांध, पक्कल डूल पावर प्रोजेक्ट है। बरामद की सामग्री का ज्यादातर इस्तेमाल ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। इसको आतंकी हमले में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें