फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चट्टानें गिरने से डोजर ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चिनैनी के पास समरोली में शुक्रवार दोपहर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इनके नीचे दबने से डोजर मशीन के ऑपरेटर की मौत हो गई। निर्माण सामग्री से लदा डंपर भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन

चट्टानों से टकराने के बाद डंपर में आग लग गई। चालक ने ऐन मौके पर कूदकर जान बचाई। हाईवे पर दस से बीस फुट चौड़ी चट्टानें गिरने से मार्ग करीब 11 घंटे बंद है। दोपहर बारह बजे की घटना से बंद हुए हाईवे को देर रात 11 बजे बहाल कर दिया गया।
शुक्रवार को तय शेड्यूल के तहत हाईवे की मरम्मत का काम चल रहा था। चिनैनी से उधमपुर की तरफ करीब 15 किलोमीटर दूर समरोली में डोजर मशीन से हाईवे पर पड़े पत्थर और किनारे से मलबा हटाया जा रहा था। दोपहर 12 बजे हाईवे किनारे पहाड़ का हिस्सा अचानक दरक गया। इस हिस्से से बड़ी चट्टानें हाईवे पर आ गिरीं। इनकी चपेट में आने से मशीन निचली तरफ तवी नदी में जा गिरी। घायल ऑपरेटर को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। निर्माण सामग्री से भरा एक डंपर चट्टानों की चपेट में आ गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। अग्निशमन विभाग के अमले को बुलाया गया। कुछ देर में आग बुझा ली गई लेकिन डंपर बुरी तरह से जल चुका था। नरसू के नायब तहसीलदार सुदर्शन गुप्ता और सीआरपीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें