फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जारी टेंडर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी के लोगों को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए लंबा इंतजार करना होगा। सरकार ने इसके निर्माण को लेकर जारी किए टेंडर को रद्द कर दिया गया है। अब इसके लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार होगी और नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे। मौजूद समय में प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है और इसके पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

देविकानगरी में हर रोज करीब 35 टन कूड़ा शहर से निकलता है, जिसे नगर परिषद शहर से बाहर एकत्र करती है। 2019 से कुछ टन सूखी गंदगी को सुई इलाके में लगाए गए किल वेस्ट प्लांट में भी जलाया जा रहा है। 2008 में नगर परिषद ने सेना के साथ मिलकर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट तैयार किया। इसके लिए मलाड़ भी चयनित किया, लेकिन सरकार ने मंजूरी नहीं दी। 2013 में सरकार ने 10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूर किया, जिसके लिए शहर से पांच किलोमीटर दूर बिरमा पुल के पास स्थान चयनित किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो सका। 2015 में मांड वेस्ट में सोशल फॉरेस्टरी की जमीन पर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का बनना तय हुआ है। 2017 में इस प्रोजेक्ट की कीमत 20 करोड़ रुपये पहुंच गई है। मांड वेस्ट में जमीन को साफ करने के बाद निर्माण स्थल पर पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अब डायरेक्टर लोकल बाडी ने 2019 में जारी किए टेंडर को रद्द कर दिया है। इसके लिए अब नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया को जारी किया जाएगा और इसके लिए अलग से डीपीआर भी तैयार होगी।
निर्माण स्थल तक पहुंचने में करीब चार करोड़ में तैयार की जा रही सड़क
निर्माण स्थल पर पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत चार करोड़ है। पेड़ों की कटाई कर सड़क को तैयार कर दिया है, लेकिन अभी इस मार्ग पर कई पुल व तारकोल डालने का काम करना बाकी है। इसके बनने के बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उधमपुर के साथ कटड़ा की भी गंदगी का किया जा सकता है निस्तारण
सूत्रों के अनुसार मांड वेस्ट में तैयार किए जाने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में उधमपुर शहर के साथ कटड़ा शहर की गंदगी का भी निस्तारण करने की तैयारी की जा रही है। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा। मांड वेस्ट से कटड़ा की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। इसी को लेकर अब नए सिरे से प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है।
सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एक बड़ा प्रोजेक्ट बन चुका है है। इसकी देखरेख का काम सचिवालय और डायरेक्टर लोकल बाडी की तरफ से किया जा रहा है। नगर परिषद भी इसको लेकर अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है। निर्माण स्थल पर पहुंचने के लिए सड़क तैयार की जा रही है। सरकार 35 नगर परिषद और नगर पालिकाओं के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर ही है और इसमें उधमपुर भी शामिल है।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें