फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बारिश और हवाएं चलने से गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम का मिजाज लगातार दुसरे दिन भी बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने व हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी बढ़ा है।
विज्ञापन

हालांकि सुबह की शुरूआत में मौसम साफ था और तेज धूप निकली हुई थी, लेकिन दस बजे के करीब आसमान पर पूरी तरह से बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इस बीच हवाएं चलने से बादल छंट गए और दोबारा से मौसम साफ हो गया। कुछ देर के लिए तेज धूप भी निकल आई। लेकिन दोपहर को 1 बजे के करीब फिर से घने बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमा लिया और फिर हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इससे ठंड का असर भी काफी बढ गया। कुछ पल के लिए लगा कि अब जोरदार बारिश होगी। लेकिन करीब 20 मिनट की बारिश के बाद फिर से धूप निकल आई और फिर से हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया।
जो शाम तक जारी रहा। कुल मिलाकर दिनभर बादलों और हवाओं के लिए प्रतिस्पर्धा का दौर चलता रहा है। इससे तामपान में गिरावट आने से मौसम भी सर्द हो गया। दिन का अधिकतम तामपान 23.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें