फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए शिक्षक ने पत्नी को पीटा

Sun, 11 Jan 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिस ने दहेज मांगने और अपनी पत्नी से मारपीट करने के आरोपी एक रहबरे तालीम शिक्षक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पिटाई से चोटिल महिला आरती देवी (30) जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी बडौल रामनगर निवासी दीपक कुमार के खिलाफ धारा 498-ए और 323 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार दीपक की शादी करीब ढाई साल पहले आरती के साथ हुई थी, जिससे उसकी जुड़वां लड़कियां हैं। शादी के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज के रूप में विभिन्न चीजें लाने की मांग करता रहता था, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट किया जाता रहा। सात जनवरी को फिर दीपक ने दहेज की मांग का विरोध करने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसे गहरी चोट आई। वह रामनगर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन


पीड़िता आरती देवी के साथ हुई इस घटना की सूचना पाते ही उसके मायके वाले उसे फौरन जिला अस्पताल ले आए। जहां उसकी हालत को देखते हुए पीड़िता के मायके वालों ने सारी घटना की जानकारी वुमन सेल को दी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें