फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing in Kashmir: दीपू को एक महीना पहले युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी, पत्नी का आरोप

Wed, 31 May 2023 03:07 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
विलाप करते दीपू के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब एक महीना पहले दीपू कुमार की स्थानीय युवक के साथ कहासुनी हुई थी। उस युवक ने धमकी दी थी कि एक दिन इसका बदला जरूर लूंगा। धमकी देने वाला युवक भी सर्कस में ही काम करता था। यह बात मृतक दीपू कुमार की पत्नी गुड़िया ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कही।

विज्ञापन


गुड़िया ने बताया कि जिस युवक के साथ मेरे पति की कहासुनी हुई थी तो वह एक दिन मेरे पास आया और कहने लगा कि दीपू तुम्हारा पति है। मैंने कहा हां। उसने कहा कि एक दिन में इसको मार कर बदला जरूर लूंगा। उसके बाद वह लड़का नजर नहीं आया। ठेकेदार ने भी उसे काम से निकाल दिया था। सोमवार रात करीब आठ बजे दीपू खाना लेकर कमरे आए और बोलने लगे कि मैंने आज पैसे घर भेजने हैं।

इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को फोन कर रहा कि मुझे आठ हजार रुपये चाहिएं और यह पैसे घर भेजने है। इसको लेकर मेरी उनके साथ थोड़ी कहासुनी भी हुई। मैंने कहा कि कुछ पैसे बचा कर भी रखो, हमें आगे जरूरत पड़ेगी, लेकिन वह कहते थे कि ज्यादा जरूरत मेरे परिवार को है। हमने खाना खाया और वह कहने लगे कि तुम बैठों में पानी लेकर आता हूं।
विज्ञापन


वह रात को जब भी बाहर जाते थे तो मैं उनके साथ जाती थी, लेकिन सोमवार रात को हल्की बारिश होने के कारण उन्होंने कहा कि तुम बैठो, मैं पानी लेकर आता हूं। जैसे ही बाहर गए तो मैंने कमरे में गोलियां चलने की आवाज के साथ उनके चिल्लाने की आवाज सुनी। मैं तुरंत बाहर आ गई और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को बोला, उनकी चिल्लाने की आवाज है। कुछ हुआ है, लेकिन वह बोलने लगे कि ऐसा कुछ नहीं है।

यह केवल पटाखे चलने की आवाज है। मैं एक भैया को लेकर बाहर गई तो देखा कि पति लहुलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े हैं और उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। इसी बीच एक व्यक्ति स्कूटी लेकर आया और कहने लगा कि इसको स्कूटी में मेरे साथ बिठाओ और हम शार्टकट रास्ते से अस्पताल चलते हैं। फिर उस व्यक्ति ने पति को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें