फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 33 प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर समापन समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूरा करने वाली कुल 33 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में कपड़ों की कटिंग, सिलाई, फिनिशिंग के साथ-साथ सिलाई कार्य से जुड़े बुनियादी उद्यमिता कौशल की भी जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख जिला प्रबंधक (एलडीएम) विक्रम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उन्हें अपनी सीखी हुई कला का उपयोग आय सृजन एवं आत्मनिर्भरता के लिए करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम की शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी 33 सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव साझा करते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ सिलाई कार्य से जुड़े बुनियादी उद्यमिता कौशल की जानकारी मिली है बल्कि भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का आत्म-विश्वास भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें