फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को किया प्रेरित

विज्ञापन
फोटो..किश्तवाड़...स्वर्णिम विजय वर्ष मनाते हुए सेना की तरफ से किश्तवाड़ में भारत-पाक युद्ध के 50 साल - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सेना ने 26राष्ट्रीय रायफल ने हेलीपैड परिसर में स्वर्णिम विजय वर्ष का जश्न मनाया। इस मौके पर वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले जिले के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युद्ध में जीत के 50वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए वर्ष 2021 को देश में स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में सेना ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूल में बच्चों और 1971 के युद्ध के सैनिकों को एक वृत्तचित्र दिखाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को सेना के गौरवशाली अतीत से परिचित कराना और उन्हें रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।
1971 के युद्ध के कुल 26 दिग्गज पूर्व सैनिक, दो वीर नारियों, दो वीर माताओं और दो सौ बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का समापन युवाओं ने भारत माता की जय और भारतीय सेना की जय के नारे लगाकर राष्ट्र और सेना के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन करते हुए किया गया।
विज्ञापन

----
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा समर्पण
गौरतलब है कि दिसंबर 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी सेना पर एक निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल की। इससे न केवल एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ, बल्कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण भी हुआ। भारतीय एयरबेस पर हवाई हमले शुरू करने के बाद पाकिस्तान ने युद्ध शुरू किया गया था। जवाब में भारतीय सेना ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी।

फोट..किश्तवाड़...स्वर्णिम विजय वर्ष मनाते हुए सेना की तरफ से किश्तवाड़ में भारत-पाक युद्ध के 50 साल प- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..किश्तवाड़...स्वर्णिम विजय वर्ष मनाते हुए सेना की तरफ से किश्तवाड़ में भारत-पाक युद्ध के 50 साल - फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें