भद्रवाह में स्वर्णिम विजय दिवस पर उपस्थित सैन्य अधिकारी व लोग
- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के अवसर पर पूर्व सैनिक लीग डोडा के साथ भद्रवाह स्थित सेना ने ऐतिहासिक सेरी बाजार में 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी टीम को भी विशेष रूप से श्रद्धांजलि भेंट की गई, जो 9 दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे।
कार्यक्रम में एडीसी राकेश कुमार मुख्य अतिथि थे। जबकि डोडा के डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह और उपाध्यक्ष संगीता भगत विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में सेना, भूतपूर्व सैनिक, पुलिस, नागरिक प्रशासन, राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने भाग लिया। सेना के भद्रवाह बैंड ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर वीर नारियों, वीर माताओं और शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा, जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष राज सिंह चरक, एसडीपीओ भद्रवाह मीर गफूर, एसएचओ भद्रवाह जतिंदर सिंह रकवाल, भाजपा नेता संजय सराफ और अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भद्रवाह में स्वर्णिम विजय दिवस पर उपस्थित सैन्य अधिकारी व लोग- फोटो : UDHAMPUR