कैलाशानंद डडूरा की ओर आश्रम में जाते हुए संवाद
कटड़ा। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने सोमवार को नंद बाबा आश्रम, डडुरा में ध्यान कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रुद्राभिषेक पूजन व पंचमुखी हनुमान अर्चना के बाद सत्संग आयोजित किया गया।
स्वामी जी ने कहा, ध्यान मानव जीवन का आधार है। यह कक्ष श्रद्धालुओं को आंतरिक शांति प्रदान करेगा। उन्होंने आश्रम में बेलपत्र का पौधा भी रोपा। कटड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि यह केंद्र आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। कटड़ा विकास प्राधिकरण के सीईओ गोपाल शर्मा ने इसे स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पत्रकारों से बातचीत में स्वामी जी ने कश्मीर को कश्यप ऋषि की तपोभूमि बताते हुए वहां मठ-मंदिरों के पुनर्निर्माण पर जोर दिया। वैष्णो देवी रोपवे के संबंध में उन्होंने कहा कि यात्रा का आध्यात्मिक महत्व बना रहना चाहिए।
इस अवसर पर बाबा नंद आश्रम ट्रस्ट के कीर्ति कुमार खजुरिया, महंत रोहित शास्त्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम भजन-कीर्तन के साथ संपन्न हुआ। संवाद