फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों में सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
उधमपुर: मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल के पार्क में चलाया गया सफाई अभियान. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने रविवार को शहर के पार्कों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सतपाल महाराज की शिष्या व मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के दिशा-निर्देश में चले सफाई अभियान में स्वयं सेवकों ने पहले जिला अस्पताल में स्थित श्री हंस पार्क में फिर वीनस चौक में सफाई की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित पार्क में सफाई अभियान की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे की गई। पार्क में पड़ा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक आदि को हटाया गया। पेड़ों की फालतू टहनियों और झाड़ियों को काटा गया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने वार्ड नंबर-14 के तहत वीनस चौक में बने पार्क की तरफ प्रस्थान किया और वहां लगे पौधों की गुड़ाई की गई। सफाई अभियान में वार्ड नंबर-14 की पार्षद नेहा वर्मा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस अभियान की प्रशंसा की। वहीं मानव उत्थान सेवा समिति के सेवादल सदस्यों का कहना था कि सेवा समिति का एकमात्र उद्देश्य आत्मज्ञान का प्रचार-प्रसार करना और समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समिति से जुड़े जिले के समर्पित सदस्य और मानव सेवा दल के स्वयं सेवक समाज सेवा में भाग लेकर लोगों को मानव मात्र की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर हरि चंद, सेवानिवृत्त कैप्टन एनआर कुडियाल, प्रशोत्तम सिंह, सेवा निवृत्त कैप्टन डीएस पठानिया, वेद प्रकाश, बलदेव चंद, रंजीत सिंह, सतीश कुमार, मानिक, ललिता देवी, भोली देवी, रेनू देवी, अंजली शर्मा, मक्खनी देवी, सुनीता देवी, विद्या देवी व राज कुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें