स्वास्थ्य विभाग व सहास ही जिंदगी संस्था सफाई अभियान करते हुए व नाप कार्यलय के सामने लगा गंदगी का ?
- फोटो : KATRA
कटड़ा। कस्बे को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक संस्था साहस ही जिंदगी के साथ मिलकर कटड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में वीरवार को सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों और दुकानदारों को कचरा बाहर न फेंकने के लिए जागरूक किया।
विभाग ने सफाई अभियान चलाकर अस्पताल मार्ग, काउंटर 2, अंतरराज्यीय बस अड्डा, आदि स्थानों से पॉलीथिन, प्लास्टिक और कचरा इकट्ठा किया। वहीं, कर्मचारियों ने सुलभ शौचालय को साफ करने के साथ ही नालियों को भी साफ किया। इस दौरान रेहड़ी व ऑटो चालकों से कहा कि वह उचित जगह पर कारोबार करें, ताकि यातायात की समस्या उत्पन्न न हो।
बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सफाई अभियान जारी रखा हुआ है। ताकि, आधार शिविर कटड़ा को पूरी तरह कचरा मुक्त किया जा सके। इस मौके पर सामाजिक संस्था के प्रधान अरुण शर्मा, सदस्य महेंद्र कुमार जल्लू, राजेंद्र कुमार, अनिल सदोत्रा, सोनू ठाकुर, राजू पादा, सूरज थापा, रोहित पादा, राकेश सिंह, भूषण कुमार, शुभम शर्मा, अभिषेक केसर, आदि मौजूद रहे।