उधमपुर। उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर जिला महाशा सदर सभा के प्रधान देवराज कुंडल को बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य प्रधान डॉ. मनोहर लाल राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में उन्होंने बताया कि महाशा सदर सभा का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने हर जिले में जिला प्रधान नियुक्त किए थे। इसमें जिला उधमपुर में देवराज कुंडल को नियुक्त किया था, लेकिन वह लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। सामाजिक कार्यों में विफल रहे। उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए जिला प्रधान पद से बर्खास्त किया गया है। जल्द ही नए जिला प्रधान की घोषणा करेंगे। तब तक सामाजिक कार्यों की देखरेख के लिए सोमराज कुंडल को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, बैठक में सभा के नए नियुक्त प्रदेश उप प्रधान सोमराज कुंडल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने बिरादरी के लोगों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश कुंडल, रत्न चंद बलोतरा, कुंदन लाल ललोत्रा, राकेश जडमाल, कृष्ण चंद, योगराज, जय पाल, सूरम चंद, हंस राज डोगरा, ओम प्रकाश, जोगेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।