फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता कुमारी अध्यक्ष और विक्रम सिंह बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन में नगरपालिका परिषद रामबन के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता कुमारी को अध्यक्ष एवं विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया एसीडी जमीर रिषू की देखरेख में पूरी हुई।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को टॉउन हॉल बिल्डिंग में दो बजे नगरपालिका परिषद रामबन के उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू हुई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल रैना और भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह के बीच मुकाबला था। इसमें गोपाल रैना को 2 वोट मिले और विक्रम सिंह ने 5 वोट लेकर विजय हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया। निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद सुनीता कुमारी नगरपालिका परिषद रामबन के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनी गईं।
इस बीच निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने पार्षदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रामबन नगरपालिका विकास के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा हाईकमान एवं जिला इकाई रामबन का भी आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें हम सब को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और रामबन नगरपालिक के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद रामबन अमित भारती, पूर्व उपाध्यक्ष खालिद वानी, पार्षद निशा रानी, पार्षद गोपाल रैना, पार्षद राज कुमार शर्मा ने निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुमारी एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें