फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कभी रोजगार की थी तलाश, अब ब्यूटी पार्लर चलाकर शिल्पा बनीं महिला सशक्तीकरण की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सुनाड़ी गांव की शिल्पा कुमारी ने मेहनत, आत्मविश्वास और कौशल प्रशिक्षण के बल पर जिंदगी को नई दिशा दी है। कभी रोजगार की तलाश में घर पर बैठी रहने वाली शिल्पा आज ब्यूटी पार्लर व्यवसाय चला रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन

शिल्पा कुमारी (25) साधारण कृषि परिवार से संबंध रखती हैं। स्नातक तक शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार ढूंढ रही थी। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण परिवार के सामने कई चुनौतियां थीं। ऐसे समय में उन्हें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी मिली।
उन्होंने 2024 में 30 दिन का ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त किया। दिसंबर 2024 में उन्होंने गांव में ही ब्यूटी पार्लर का कार्य शुरू कर दिया जिसमें करीब दो लाख रुपये निवेश किए। आज पार्लर स्थानीय क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुका है और वह हर महीने लगभग 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। उनके व्यवसाय से स्थानीय महिलाओं को भी बेहतर सेवाएं मिल रही हैं तथा क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। आत्मनिर्भर बनने के साथ ही वे अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

शिल्पा का कहना है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और कौशल प्रशिक्षण मिले तो वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं। युवतियों से अपील है कि वे सरकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें