फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुद्धमहादेव मेले में इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहा

विज्ञापन
चिनैनी के सुद्धमहादेव मेले में कल्चरल कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
चिनैनी। सुद्धमहादेव मेले में इस बार भी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तथा कला केंद्र जम्मू की ओर से सुद्धमहादेव हायर सेकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में लगातार दूसरे दिन भी बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा। स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और डोगरी गाने गाकर दर्शकों में भी जोश भर दिया। इसे देखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

बाजार दिखे गुलजार, लोगों ने की खरीदारी
सुद्धमहादेव मेले में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन श्रद्धालुओं की रौनक मेला स्थल पर देखने को मिली। मेले में पहुंचे लोग मंदिर में माथा टेकने के बाद मेले का आनंद उठा रहे थे । किसी ने मेले में दुकानों पर पहुंच कर खरीदारी की तो किसी ने झूले का भी आनंद लिया। मेले में पहुंचे लोगों ने ज्यादातर जलेबी, बर्फी, पकौड़े पैक करवाए और घरों में मेले की सौगात ली, तो कुछ ने बच्चों के लिए खिलौने खरीदे। सुद्धमहादेव में पहुंचे अभिषेक सिंह, राजकुमार, शशि कुमार ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुद्धमहादेव में काफी संख्या में लोग पहुंचे।

मानतलाई में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
तीन दिवसीय सुद्धमहादेव मेले में मानतलाई में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही । मानतलाई में श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान शिव तथा माता पार्वती द्वारा जी कुंड में सात फेरे लिए थे जो आज तलाई के रूप में परिवर्तित हो गया है वहां पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और उसके बाद मानतलाई स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में माथा टेका ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें