फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
शहर के सलाथिया चौक पर नशा मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते जीडीसी उधमपुर के विद्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण विभाग और सरकारी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान को लेकर सलाथिया चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।
नाटक में दिखाया गया कि किस तरह स्कूल में कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक छात्र को नशे की लत लगा दी जाती है और जब वह अपने अभिभावकों को इस बारे में बताता है तो वे इस पर कोई ध्यान नहीं देते। नतीजतन अंत में वह छात्र नशे की लत का शिकार हो जाता है और जिंदगी की जंग हार जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचएल काउंसलर पिंकी पठानिया ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जीडीसी के विद्यार्थियों द्वारा सलाथिया चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां इस तरह के नुक्कड़ नाटक करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें