शिविर के दौरान एक बच्चे की जांच करते हुए चिकित्सक।
उधमपुर/चिनैनी। डोगरा क्रांति दल ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस और इससे जुड़े नारायण अस्पताल, कटड़ा के सहयोग से सुद्धमहादेव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अगुवाई में लगे शिविर के दौरान 2000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में वंचित समुदायों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। एसएमवीडीआईएमई और नारायण अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों की एक टीम ने पूरे दिन सेवाओं का सुचारु संचालन और प्रभावी वितरण सुनिश्चित किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने व्यापक रूप से सराहना की। संवाद