फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से छात्र की मौत, तीन घायल

Fri, 03 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला डोडा की तहसील गंदोह के अंतर्गत पड़ने वाले गांव टिपरी में चार दिन के बाद आए बिजली के करंट ने रोशनी तो नहीं फैलाई, अलबत्ता गांव में शोक की लहर दौरा दी।
विज्ञापन



करंट लगने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। छात्र सद्दाम हुसैन सुपुत्र गुलफाम अहमद की परीक्षाएं चल रही थीं।

स्थानीय निवासी मौलवी गुलाम रसूल भट्ट, एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन मो. अयूब जरगर आदि ने बताया कि गांव के लोग चार दिन से बिजली के इंतजार में थे।

वीरवार की दोपहर बाद बिजली आई, लेकिन गांव का ट्रांसफार्मर शार्ट होने की वजह से सीधा 440 वोल्ट का करंट पूरे गांव में दौर गया। इससे गांव के सभी घरों की वायरिंग जल गई।

लोगों की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि अचानक हुआ क्या। लगातार बारिश के कारण पूरा गांव गीला था। आनन-फानन में लोगों ने अपने घरों को आने वाले तारों को गिराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी पसोपेश में जब सद्दाम हुसैन ने भी तार हटाने का प्रयास किया तो उसे जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलाव गांव के तीन और लोग गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद अशरफ और जहूर दीन सभी निवासी टिप्परी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पीएचसी चंगा में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम गंदोह डॉ. खालिद मलिक ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ गंदोह भूषण कुमार गंजू ने कहा कि हमने मामला दर्ज किया है और घायलों से पूछताछ करने के बाद ही हकीकत का पता चल पाएगा। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें