फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के लिए दो घंटे दरबदर हुए विद्यार्थी

Thu, 25 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सही सूचना के अभाव में बुधवार को आठवीं के विद्यार्थियों दो घंटे तक परीक्षा केंद्र के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन


सही जानकारी नहीं होने के चलते करीब पचास विद्यार्थी किसी अन्य स्कूल में परीक्षा देने पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में गलती को सुधारा गया और विद्यार्थियों को सही परीक्षा केंद्र में पहुंचाया गया।

आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। दरअसल, जखैनी स्थित अमरदीप हाई स्कूल में सुबह नौ बजे से आठवीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देने पहुंचने लगे।
विज्ञापन


स्कूल में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को देख स्कूल के प्रिंसिपल हैरत में पड़ गए। इस पर उन्होंने विद्यार्थियों से पूछताछ की।

इसमें पता चला कि वह आठवीं की बोर्ड परीक्षा देने आए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उनके स्कूल में ही परीक्षा केंद्र बनता था।

इसलिए इस बार भी विद्यार्थी यहीं परीक्षा देने पहुंच गए, लेकिन इस साल स्कूल में सेंटर नहीं बनाया गया था। इस पर स्कूल के प्रिंसिपल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से इसकी जानकारी दी।

इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी के कहने पर छात्रों को स्कूल की ही बस से लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में ले जाया गया। इसके चलते विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे तक दरबदर होना पड़ा।
 
मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशन सिंह ने कहा कि परीक्षा सेंटर डाइट विभाग द्वारा बनाए जाने थे। अमरदीप स्कूल के बजाय इस बार परीक्षा केंद्र गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया था।
विज्ञापन


छात्रों तक यह सूचना पहुंचाने में शायद भूल हुई है। छात्रों को सही परीक्षा केंद्र में पहुंचाकर गलती को सुधार लिया गया है।

डाइट प्रिंसिपल सोमराज रघुवंशी ने बताया कि किसी गलतफहमी के कारण छात्रों को परेशानी हुई है। सेंटर पहले अमरदीप स्कूल में ही बनाया जाना था, पर किन्हीं कारणों से सेंटर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया।

छात्रों को किसी कम्यूनिकेशन गैप के कारण सेंटर का पता नहीं चल सका। भविष्य में भूल को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें