फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत सत्यालता के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थी हो रहे परेशान

Sat, 14 Jun 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में पड़ती पंचायत सत्यालता में शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए इसको लेकर पंचायत में विभाग की ओर से 11 सरकारी स्कूल बनाए गए है। ताकि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए परेशान न होना पड़े। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पंचायत में पड़ते प्राइमरी स्कूल को छोड़ कर बाकी सभी स्कूलों में शिक्षकों की बहुत कमी है। जिसके चलते बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी काफी परेशान है। बच्चों के अभिभावकों द्वारा विभाग से गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग की है।


गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर पंचायत के पूर्व सरपंच यशपाल व बच्चों के अभिभावकों में गौरी शंकर, रमेश कुमार, बंसी लाल, शाम सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, सहित अन्य का कहना था कि वह कई बार विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर स्कूल में आ रही शिक्षकों की कमी को लेकर अवगत करवा चुके है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना था कि मिडिल व हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मिडिल स्कूल में 8 पद है जिनमें से 4 ही शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे है जबकि हाई स्कूल में 12 पद है और 5 शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे है। जिसके चलते बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले स्कूलों में शिक्षकों की तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का आभाव
सत्यालता पंचायत में स्थित 11 स्कूलों में से 8 प्राइमरी स्कूल को छोड़कर 2 मिडिल व 1 हाई स्कूल में शिक्षकों की बहुत कमी है। अगर हम मिडिल व हाई स्कूल की बात करे तो दोनों स्कूलों में तकरीबन 400 के करीब बच्चे पढ़ते है लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
कोट

विभाग की ओर से मिडिल व हाई स्कूल में आ रही शिक्षकों की कमी को दूर कर शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई न प्रभावित हो सके।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें