रियासी के एक जंगल में लगी आग। स्रोत: संवाद
- फोटो : reasi
रियासी। जिले के कई जंगलों में आग लगने की घटनाएं जारी हैं। वन विभाग के कर्मचारी इसे बुझाने के लिए प्रयासरत हैं। रियासी, पौनी, ठाकराकोट का जंगली इलाका आग की भेंट चढ़ चुका है। रियासी के तलवाड़ा, भागा, परेस, भूटान, सरना, माड़ी, अंजी, सलाल में लगभग 300 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। आग को बुझाने के लिए फॉरेस्ट डिविजन रियासी के 65 कर्मचारी काम कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह आग लगाने वाले शरारती तत्वों की सूचना देे। आग पर काबू पाने के लिए फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, सोशल फोरेस्ट्री, फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के साथ फायर एंड इमरजेंसी सर्विस काम कर रहा है। डिविजन फॉरेस्ट ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि अगर आग लगाने की घटना में कोई संलिप्त पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद