फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने लगातार दूसरे हड़ताल रख कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में जेके बैंक को छोड़ कर सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। बैंक कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की इस योजना के कारण बैंक कर्मचारियों के साथ ही आम आदमी को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जम्मू प्रोविंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन, आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य बैंक कर्मचारियों ने सुबह से दोपहर तक एसबीआई के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की तरफ से सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। यह निर्णय श्रम कानून और बैंकों के सुधार के खिलाफ है। बैंक देशवासियों के पैसे को सुरक्षित रखने का काम करता है और इन बैंकों के सहारे ही व्यापार व उद्योग आगे बढ़ रहा है।
देश के विकास में सरकारी बैंकों से सबसे अधिक योगदान है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूर बनाने में भी बैंकों ने अहम भूमिका निभाई है। लेकिन इसके बावजूद सरकार इन सरकारी बैंकों का निजीकरण करने जा रही है, जो पूरी तरह से गलत निर्णय है। देश भर के बैंक कर्मचारी इसका विरोध सड़कों पर उतर कर रहे हैं। इससे आम आदमी को भी बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सरकारी बैंक सरकारी योजनाओं के तहत लोगों की मदद करने का प्रमुख काम करते हैं। लेकिन जब इन बैंकों का निजीकरण हो जाएगा तो कोई भी बैंक आम आदमी को राहत देने के लिए काम नहीं करेगा। इससे लोगों पर भी बोझ बढ़ेगा। बैंक कर्मचारी किसी कीमत पर भी बैंकों को बिकने नहीं देंगे। सरकार ने मांग को नहीं माना तो आगे भी हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
बैंकों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में लोग बैंकों में पहुंचे गए थे और हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें