रियासी। सफाई कर्मचारियों ने वीरवार की हड़ताल को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। अगर इस समयावधि में कोई फैसला नहीं आया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पिंका संधू ने बताया कि हड़ताल के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया था।
पदाधिकारियों की डायरेक्टर लोकल बॉडी से बात हुई, जिन्होंने एक महीने का समय मांगा और आश्वासन दिया कि मुख्य मांगें पूरी की जाएंगी। नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मियों साथ बैठक हुई। सर्वसहमति के साथ हड़ताल के फैसले को टाल दिया गया। प्रधान पिंका संधू ने चेतावनी दी कि अगर सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को स्थायी नहीं किया व अन्य मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो हड़ताल करेंगे। हड़ताल स्थगित होने के बाद सभी प्रमुख स्थानों पर सुबह व शाम को सफाई हुई।