उधमपुर। पटवार एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल की। पटवारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सचिवालय में बैठक के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
पटवारियों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। सीमित स्टाफ और संसाधनों के कारण समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो गया है। इस कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमकार सिंह मौजूद रहे।
इसी तरह रियासी जिला मुख्यालय में पटवार एसोसिएशन की हड़ताल वीरवार को चौथे दिन भी जारी रही। पटवारियों ने कहा कि वह मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वह पटवारियों के पद भरने की मांग कर रहे हैं। पटवारियों ने नारेबाजी करते कहा कि काम के अधिक बोझ के कारण तनाव बढ़ गया है। वहीं हड़ताल के चलते लोगों को काम करवाने के लिए परेशान होना पड़ा।