फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, चौक-चौराहों पर लगने लगे कचरे के ढेर

विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय परिसर में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ चौथे दिन भी काम छोड़ हड़ताल व प्रदर्शन जारी रखा। जिसके चलते शहर में सफाई न होने से कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक हमारी काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। जिसके लिए उनकी ओर से एक ई-मेल भी डाली गई थी उसका जवाब भी आ गया है। वीरवार को हमारी मुख्यमंत्री के साथ मिलने का समय दिया गया है। हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे हक में ही आएगा।
विज्ञापन


इस संदर्भ में जम्मू कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधु का कहना था कि इससे पहले भी अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने स्थायी करने व मिनिमम वेज एक्ट लागू करने को लेकर काम छोड़ हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि हम अपनी लंबित मांगों को लेकर ही काम छोड़ हड़ताल पर है। हालांकि इस हड़ताल का समर्थन विभाग के स्थायी सफाई कर्मचारी भी कर रहे है। जिसके चलते शहर में अब कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही परिषद के पास शहर के क्षेत्र के हिसाब से सफाई कर्मचारी कम है। लेकिन जो है उनकी सरकार की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते हमारी काम छोड़ हड़ताल लगातार जारी है।
हालांकि उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के रुट पर साफ सफाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कल उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक है। जो भी फैसला होगा उसी के चलते आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें कोई काम छोड़ हड़ताल करने का शौक नहीं है। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिए जाते है और हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। जिसको लेकर इस बार मांगों के पूरा होने तक हमारी काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन



शहर के चौक चौराहों व गलि मोहल्लों में लगने लगे कचरे के ढेर

सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के चलते शहर के चौक चौराहों पर कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए है। इतना ही नहीं मोहल्लों में भी कचरे के ढेर लगने लगेे है जिसके चलते लोग काफी परेशान है। गर्मी का मौसम होने के चलते कचरे के लगे ढेरों से गंदी बदबू उठना शुरू हो गई है जिसके चलते वहां से निकलने वाले लोगों को मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें