फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल दो दिन के लिए स्थगित, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल दो दिन के लिए स्थगित होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि हड़ताल शुरू होने से लोगाों को सफाई व्यवस्था चरमराने की चिंता सताने लगी थी। आने वाले दिनों में नवरात्र व ईद उल फितर का त्योहार भी आने वाले है। हड़ताल खत्म होने से दुकानदार भी खुश हैं।

इस संदर्भ में जिला सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान डेविड संधू ने बताया कि देर शाम अर्बन लोकल बाडी के जम्मू-कश्मीर के प्रधान रवि रंधावा ने उन्हें फोन कर बताया कि दो दिन के लिए हड़ताल स्थगित की गई है। इसके बाद उन्होंने यह जानकारी यूनियन के अन्य पदाधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि रंधावा की सरकार से बातचीत चल रही है। सोमवार तक हड़ताल स्थगित है। सोमवार शाम को ही पता चलेगा कि हड़ताल आगे बढ़ेगी या नहीं। उधर, व्यापार मंडल केे प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की जायज मांगें जल्द पूरी करनी चाहिए। अगर वे हड़ताल करते हैं तो खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्र वर्मा का कहना था कि सरकार से हम यही मांग करते हैं कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाए। वहीं, संजय शर्मा का कहना था कि आने वाले दिनों में त्योहार आने वाले हैं। अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो शहर में गंदगी की भरमार हो जाएगी। त्योहारों पर बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें