फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उधमपुर में दो रणनीतिक सुरंगों को मंजूरी, बर्फबारी से राहत के साथ किसानों को मिलेगा सालभर बाजार संपर्क

Tue, 04 Aug 2026 12:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुधमहादेव-ड्रंगा और सिंहपोरा-वेलू दो रणनीतिक सुरंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे सालभर बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रणनीतिक महत्व वाली सुधमहादेव-ड्रंगा और सिंहपोरा-वेलू सुरंग परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों सुरंगों के बनने से पहाड़ी इलाकों में सालभर बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुरंगों का निर्माण उन ऊंचाई वाले इलाकों को पार करने के लिए किया जाएगा, जहां अक्सर भूस्खलन और सर्दियों में बर्फबारी के कारण सड़क संपर्क बाधित हो जाता है। परियोजना के पूरा होने के बाद चिनैनी, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ और कश्मीर घाटी के बीच आवागमन आसान और अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

इस परियोजना को लेकर उधमपुर के बश्त पंचायत क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह है। यह इलाका टमाटर, बीन्स और अन्य मौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। किसानों का कहना है कि सर्दियों में सड़क बंद होने के कारण उनकी फसलें समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाती थीं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।

किसान बलराज चंद ने कहा कि नई सड़क और अब बनने वाली सुरंग से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का समय कम होगा और किसानों की सब्जियां व अन्य कृषि उत्पाद जल्दी और आसानी से बड़े बाजारों तक पहुंच सकेंगे। पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह ने बताया कि सुरंग बनने से किसानों को जम्मू और श्रीनगर की मंडियों तक सीधी पहुंच मिलेगी। इससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना केवल कृषि क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार, पर्यटन और व्यापार के लिए भी नई संभावनाएं पैदा करेगी। सुरंगों के निर्माण से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें