फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तवी नदी से पानी भी लिफ्ट नहीं किया जा सका

विज्ञापन
चिनैनी बिजली लाइन की 33 केवी लाइन की मरम्मत करते कर्मी।
विज्ञापन
चिनैनी। शनिवार शाम करीब पांच बजे बंद हुई उपमंडल की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह करीब 7:30 बजे बहाल हो पाई। इस दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जल शक्ति विभाग की ओर से तवी नदी से पानी भी लिफ्ट नहीं किया जा सका ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली न होने के कारण गर्मी ने बहुत सताया। अरुण कुमार, संदीप गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम तेज बारिश के बाद क्षेत्र में बिजली बंद हो गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। दुकानदारों ने दुकानें जल्द बंद कर घरों की ओर रुख शुरू कर दिया। रात को बारिश रुक गई लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि उनका कार्य बिजली पर ही निर्भर है और बिजली बंद होने से उनका काम प्रभावित हुआ। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग के जेई अक्षय कुमार ने बताया कि थर्ड व खैरी में बिजली समस्या पैदा हुई थी, जिसे दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें