फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने पर टनल का काम रुकवाया

Fri, 22 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
रोहतांग टनल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
खरी में रेलवे टनल नंबर 74 के निर्माण के लिए पिछले साल किए गए विस्फोट के कारण आसपास के इलाकों के घरों को पहुंची क्षति का अब तक मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने एक बार फिर टनल का काम रुकवा दिया है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन काम नहीं चला।
विज्ञापन


दरअसल, तीन महीने पहले खरी के लोगों उन लोगों ने टनल का काम रुकवा कर निर्माण कंपनी और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिनके घरों को ब्लास्टिंग के कारण क्षति पहुंची थी। लगातार दस दिन तक काम बंद रहने के बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद निर्माण कंपनी ने उन लोगों को एक महीने में मुआवजा देने का आश्वासन दिया था।


लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद उन लोगों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर प्रशासन और टनल निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ फूट पड़ा। बुधवार को एकजुट होकर ग्रामीणों ने टनल का काम बंद करवाया दिया।
विज्ञापन


वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी काम ठप रहा, लेकिन अभी तक मुआवजा कब तक दिया जाएगा, यह प्रशासन या टनल प्रबंधन की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। दूसरी तरफ ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए हैं कि इस बार मुआवजा लिए बिना काम किसी भी सूरत में शुरू होने नहीं दिया जाएगा। निर्माण कंपनी पर गांव के लोग वादाखिलाफी का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें