संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। खारी इलाके में खारी-ट्राना लिंक रोड पर रविवार दोपहर को पहाड़ी से एक लुढ़कते पत्थर की चपेट टैक्सी आ गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल (एसडीएच) बनिहाल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मृतक चालक की पहचान मोहम्मद इकबाल खांडे (28) पुत्र अब्दुल रशीद खांडे निवासी मंडकबास, तहसील खारी जिला रामबन के रूप में की है। एसडीएच बनिहाल के अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद तीनों घायलों को विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अनंतनाग रेफर कर दिया गया।
अस्पताल प्रशासन ने घायलों की पहचान बहार अहमद मलिक (28), उनकी पत्नी मंसूरा बेगम (26) और उनके 10 महीने के बेटे मोहम्मद साद के रूप में की है, जो ट्राना, खारी जिले के निवासी हैं। एक घायल की पहचान अब्दुल रहमान लोन पुत्र अब्दुल सत्तार लोन (68) निवासी ट्राना, खारी के रूप में हुई है, जिन्हें पीएचसी खारी में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद छुट्टी दे दी गई। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलबीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में संज्ञान लिया है।
रामबन के खारी इलाके के ट्राना में लिंक रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
रामबन के खारी इलाके के ट्राना में लिंक रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
रामबन के खारी इलाके के ट्राना में लिंक रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।