फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पर्यावरण स्थिरता के लिए कराई साइकिल रैली

Mon, 02 Jun 2025 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 11 क्षेत्रों में आयोजित की गई मैराथन में 332 प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल विभाग ने पर्यावरण स्थिरता के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके तहत विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन साइकिल रैली का आयोजन किया, ताकि हमारा ग्रह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई से उत्पन्न चुनौतियों से बच सके।

युवा सेवाएं एवं खेल महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा और रोमेश चंदर की देखरेख में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापक भागीदारी रही। पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवन की वकालत करने के लिए छात्रों और कर्मचारियों सहित सभी 11 क्षेत्रों में कुल 332 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस मैराथन में जोन उधमपुर से दीप कुमार की देखरेख में 50, जोन बवे से 35, जोन जिब से जेडपीईओ ज्योति गुप्ता की देखरेख में 35, जोन पंचेरी से जेडपीईओ विजय गुप्ता की देखरेख में 32, जोन चिनैनी से 30, जोन टिकरी से जेडपीईओ पुष्पिंदर कौर की देखरेख में 28 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जोन रामनगर से जेडपीईओ पवन कुमार की देखरेख में 23, जोन कुलवंता से 23 प्रतिभागियों ने प्रभारी जेडपीईओ मोहिंदर कुमारी, जोन मजालता से जेडपीईओ करतार सिंह की देखरेख में 22, जोन घोरड़ी से प्रभारी जेडपीईओ यशपाल 11, जेडपीईओ ज्योति गुप्ता की देखरेख में जोन डुडु से 10 युवाओं ने भाग लिया।










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें