फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार क्लब ने पांच विकेट से जीता मैच

Mon, 07 Dec 2015 12:51 AM IST
रियासी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी राजेश गन्दोतरा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेला गया मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इसमें स्टार क्रिकेट क्लब ने आफिसर क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। स्टार क्लब के विजयपाल को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


टास जीत कर आफिसर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। बल्लेबाज रशीद ने 24, नरेश ने 21, आमिर ने 14 रन का योगदान दिया।

टीम को तेरह रन अतिरिक्त मिले। स्टार कल्ब के गेंदबाज विशाल, विजयपाल सिंह तथा जोगिंदर सिंह ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। इस लक्ष्य को स्टार क्लब ने 19वें ओवर में सिर्फ पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपाल सिंह ने 36, अर्जुन ने 33 तथा सर्वजीत ने नाबाद 15 रन बनाए। आफिसर क्लब के गेंदबाज आमिर और नरेश ने दो-दो विकेट लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें