फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, युवाओं ने नेट पर बिस्तर लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से खिलाड़ी परेशान हैं। शौचालय तक की सुविधा नहीं है। शाम के बाद आधी अधूरी जलती लाइटों के बीच खेलना पड़ता है। युवाओं ने स्पोर्ट्स काउंसिल से स्टेडियम की स्थिति ठीक करने की मांग की है। स्टेडियम में मौजूद समस्या को ले धरना भी दिया गया। युवाओं ने नेट पर बिस्तर लगाकर स्पोर्ट्स काउंसिल के खिलाफ विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्टेडियम में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नेट टूट गया है। खिलाड़ी खुलकर प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं। अक्सर बाल बाहर चली जाती है जिससे कोई न कोई नुकसान होने की आशंका रहती है। काउंसिल को नेट ठीक करने के प्रयास करने चाहिए।
केवल सिंह, खिलाड़ी
क्रिकेट प्रैक्टिस का नेट टूटा हुआ है। शाम को लाइटें नहीं जलने से प्रैक्टिस रोकनी पड़ती है। स्टेडियम में बाथरूम है लेकिन पवेलियन के अंदर बने हैं जिन्हें खिलाड़ियों को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। काउंसिल को स्टेडियम की हालत में सुधार लाना चाहिए।
विज्ञापन

राहुल संथाल, क्रिकेटर
स्टेडियम में युवा खेलने आते हैं लेकिन उन्हें जहां पर पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। नेट क्षतिग्रस्त है। बाथरूम की सुविधा नहीं मिलती। लाइटें पूरी नहीं जलती हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल व जिला प्रशासन को चाहिए कि स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं दें।
विज्ञापन

करनदीप सिंह, प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें