फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एडीजीपी ने पांच एसआई को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एडीजीपी एवं अकादमी निदेशक गरीब दास ने पांच एसआई को सम्मानित किया।
विज्ञापन

निदेशक ने पदोन्नत एसआई शाम लाल, एसआई मोहम्मद शाह सद्दीकी, एसआई रोशन लाल, एसआई सरदारी लाल और एसआई चरण दास सहित नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पदोन्नति न केवल पुलिस विभाग में उनकी स्थिति को बढ़ाती है, बल्कि प्रोत्साहित जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी लाती है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी नई भूमिकाओं को समर्पण, उत्साह और लगन के साथ निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

समारोह में एसकेपीए उधमपुर के उप निदेशक एसएसपी राजिंदर कुमार गुप्ता, उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी राजेश बाली, उप निदेशक (प्रशासन) एसएसपी रमनीश गुप्ता व निदेशक एसकेपीए के निजी सचिव सुनील कुमार साहनी मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें