उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के इंडोर में कबड्डी मैच के प्रतिभागी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के इंडोर हॉल में जारी जिला स्तरीय इंटर ब्लॉक वाईएसएस कप प्रतियोगिता कबड्डी वर्ग में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का विजेता उधमपुर रहा, जिसने चिनैनी को 3 अंकों से मात दी।
पहला सेमीफाइनल मैच ब्लॉक चिनैनी और ब्लॉक पंचैरी के बीच खेला गया, जिसमें चिनैनी ने 25 अंकों से मैच जीतकर बढ़त बनाई। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला उधमपुर और कुलवंता के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर ने 22 अंकों से प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी। फाइनल मुकाबले में उधमपुर ने चिनैनी को 3 अंकों से मात दी। इसी के साथ उधमपुर प्रतियोगिता का चैंपियन बन गया।
मौके पर खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हुए अच्छी आदतों में शामिल होने और अपनी विरासत और ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा करने की सलाह दी। मैचों का संचालन राकेश मोदी, पुष्प कुमार, राम कुमार, कुलभूषण शर्मा और संदीप कुमार ने किया। मौके पर जेडपीईओ कार्यालय उधमपुर के प्रभारी अजीत सिंह, एस. जसविंदर सिंह, आदि उपस्थित थे।