फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गश्त लगाते हुए पुलिस ने सरकारी हाई स्कूल टिकरी में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सतविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी चक मोड़ उधमपुर के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में टिकरी चौकी पर नियमित नाका चेकिंग करते हुए बाइक (जेके14एफ-6084) को चेकिंग के लिए रोका। बाइक सवार विक्रम कुमार निवासी मगियोटे उधमपुर की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें