रामनगर। रामनगर के सरकारी मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय फिट इंडिया टूर्नामेंट शुक्रवार को महिला खिलाड़ियों के बीच खेले गए वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गई।
आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी मूलराज मुख्य अतिथि थे। उन्होंने युवाओं को इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के साथ ही व्यक्तित्व और नेतृत्व गुणों का विकास करता है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षकों, फील्ड स्टाफ सदस्यों व काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।